Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर‌ में तीन नाबालिग सहेलियों के गायब होने से मचा हड़कंप, अंतिम लोकेशन लखनऊ मिली

Kanpur News कानपुर में घर से स्कूल के लिए निकली तीन नाबालिग छात्राएं लापता हो गई। पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई। तीनों लड़कियां कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दिखाई पड़ी।

2 min read
Google source verification
तीन नाबालिग किशोरियां गायब (फोटो सोर्स- पत्रिका)

फोटो सोर्स- पत्रिका

Kanpur News कानपुर में तीन नाबालिग लड़कियों के गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया। इस संबंध में परिजनों ने थाने में सूचना देकर घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि टीचर से मिली जानकारी के आधार पर सीसीटीवी फुटेज देखा गया है। कानपुर में ये लड़कियां ट्रेन में बैठते हुए दिखाई पड़ी हैं। जिनकी अंतिम लोकेशन लखनऊ मिली है। लखनऊ रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। जल्द ही नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा। मामला किदवई नगर थाना क्षेत्र का है।‌

घर से स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली तीन नाबालिग सहेलियों के गायब होने से हड़कंप मच गया। तीनों नाबालिग लड़कियां स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी। लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। एक किशोरी की मां ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि तीनों लड़कियां ऑटो में बैठकर कहीं जा रही हैं। इस पर बेटे को स्कूल भेजकर पता किया। जानकारी हुई कि लड़कियां स्कूल नहीं पहुंची है। पुलिस को जानकारी दी गई। ‌

क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त दक्षिण?

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि डायल 112 पर जानकारी मिली कि पंडित सूर्य नारायण स्कूल जूही डिपो पढ़ने के लिए तीन नाबालिक किशोरियां नहीं पहुंची है। तीनों ही लड़कियां आपस में सहेली थीं। इस संबंध में टीचर से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियां जम्मू जाने के संबंध में बातचीत कर रही थीं। टीचर से मिली जानकारी के बाद सीसीटीवी फुटेज देखा गया। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को विशेष रूप से देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में ये लड़कियां 8:32 मिनट पर एक ट्रेन में बैठते हुए दिखाई पड़ीं।

लास्ट लोकेशन लखनऊ

दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि नाबालिग लड़कियों की अंतिम लोकेशन लखनऊ मिली है। जांच के लिए टीमों को लखनऊ भेजा गया है। जो सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण कर रही है। आरपीएफ और जीआरपी की भी मदद ली जा रही है। सारी टीम सक्रिय है। जल्द ही लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।