12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात ही घंटे में लैम्बोर्गिनी वाले शिवम मिश्रा को मिल गई जमानत, कोर्ट में पुलिस नहीं दे पाई जवाब

Kanpur Lamborghini case : कानपुर में लैम्बोर्गिनी से 6 लोगों को रौंदने वाले शिवम मिश्रा को 7 घंटे में ही जमानत मिल गई। इस दौरान कोर्ट ने पुलिस को फटकार भी लगाई।

2 min read
Google source verification

शिवम मिश्रा को 7 घंटे में मिल गई जमानत, PC- Patrika

कानपुर : कानपुर में लैम्बोर्गिनी से 6 लोगों को रौंदने वाले शिवम मिश्रा को 7 घंटे में ही जमानत मिल गई। पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। लेकिन, कोर्ट ने कहा कि आप किस आधार पर न्यायिक हिरासत की मांग कर रहे हैं। जब पीड़ित ने पहले ही समझौता कर लिया। इस पर इन्वेस्टिगेशन अफसर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते कोर्ट ने रिमांड की अर्जी खारिज कर दी।

कोर्ट ने सवाल किया पुलिस को शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने जरूरत ही नहीं थी। इस पर पुलिस ने जवाब दिया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था।

शिवम ने कोर्ट में कहा कि वह पुलिस जांच में सहयोग करेगा। किसी को भी धमकाएगा नहीं। साक्ष्य को प्रभावित नहीं करेगा। 20 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरने के बाद पुलिस उसे छोड़ देगी।

जान लीजिए कैसे हुआ था हादसा

तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा दोपहर करीब 3:15 बजे VIP रोड पर अपनी लेम्बोर्गिनी कार से तेज रफ्तार में जा रहा था। रेव-3 के पास अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों समेत 6 से अधिक लोगों को टक्कर मार दी।

एक बुलेट सवार को इतनी जोरदार टक्कर लगी कि वह उछलकर सड़क से दूर जा गिरा। इसके बाद कार बुलेट के अगले पहिए पर चढ़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से कारोबारी के बेटे को सुरक्षित निकाला।

पीड़ित बोले- खड़े थे, तभी कार ने कुचल दिया

पीड़ित सोनू त्रिपाठी ने बताया, 'मैं और मेरे मामा का बेटा विशाल बुलेट से आए थे। हम सड़क किनारे एक दुकान पर खड़े होकर टी-शर्ट देख रहे थे। विशाल बुलेट पर ही बैठा था। तभी तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने पहले ऑटो को टक्कर मारी और फिर हमारी बुलेट को कुचल दिया।'

उन्होंने बताया कि टक्कर से विशाल दूर जा गिरा। दो अन्य युवक भी हवा में उछलकर करीब 10 फीट दूर फुटपाथ पर जा गिरे। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। एक युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई और मुंह से खून निकल रहा था।