फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब
Monsoon returns मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल सहित पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज देर रात जमकर बारिश होने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम का असर दिखाएंगे। 8 अक्टूबर को बूंदाबांदी हो सकती है। 9 और 10 अक्टूबर से खिली धूप निकलने की भी संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटे में मानसून वापसी को लेकर अनुकूल परिस्थितियों बन रही हैं। मौसमी मॉडल यही दिखा रहा है। इसी के साथ मानसून के वापस होने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी।
मौसम विज्ञान के अनुसार पिछले 24 घंटे में पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली यही हवाएं गंगा के मैदानी भागों से लेकर बिहार-बंगाल तक अपना असर दिखाएंगी। तापमान में गिरावट आएगी और ठंड की शुरुआत होगी। 10 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ जाएगी। जब पहाड़ी क्षेत्र से होकर यह हवाएं लगातार आने लगेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बुधवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के फुल्के के बादल छाए रहेंगे 9 अक्टूबर का तापमान 21 से 30 डिग्री और 10 अक्टूबर का तापमान 20 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।
संबंधित विषय:
Published on:
07 Oct 2025 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग