Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय की स्टेनो छठी मंजिल से कूद की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Civil Judge Senior Division Court Steno commits suicide कानपुर में अदालत की छठी मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। जो सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में स्टैनोग्राफर के रूप में काम कर रही थी। मृतक परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

2 min read
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी (फोटो सोर्स- 'X' कानपुर वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- 'X' कानपुर वीडियो ग्रैब

Civil Judge Senior Division Court Steno commits suicide कानपुर में उस समय दर्दनाक घटना घट गई। जब अदालत की छठी मंजिल से एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला के नीचे गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान अदालत में कार्य करने वाली स्टोनो के रूप में हुई है। जिसके पिता कानूनगो और भाई दरोगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतका की शिनाख्त हो गई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। मामला कानपुर अदालत परिसर का है।

चार महीना पहले नेहा ने ज्वाइन किया था नौकरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कचहरी परिसर में उसमें हड़कंप मच गया। जब सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में काम करने वाली नेहा निवासी कोटरा मकरंदपुर घाटमपुर कानपुर में अदालत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही नेहा खून से लथपथ हो गई। पुलिस नेहा को लेकर अस्पताल गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

नाना ने गंभीर आरोप लगाया

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। मौके पर परिजन पहुंच गए। मृतका के नाना जय प्रकाश संखवार ने गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेहा ने छलांग नहीं लगाई है। उसे फेंका गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेहा ने चार महीना पहले नौकरी ज्वाइन की। दलित होने के कारण उसे परेशान किया जा रहा था। आज ही उसने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी। मृतका के पिता गोविंद प्रसाद फतेहपुर में कानूनगो और भाई भानु प्रताप इटावा में दरोगा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर?

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि मृतका सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में स्टैनोग्राफर के रूप में काम करती थी। छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। परिवार वाले पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।