14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव बोले- ‘हथेली गरम, पुलिस नरम’, विकास नहीं, बदहाली की पहचान बन गया है कानपुर

Akhilesh Yadav statement on Lamborghini accident : सपा अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानपुर अब विकास की नहीं बदहाली की पहचान बन चुका है।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर

image

Avaneesh Kumar Mishra

image

Avanish Kumar

Feb 13, 2026

अखिलेश यादव ने कानपुर में की प्रेसवार्ता, PC- Patrika

कानपुर के सिविल लाइन में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अखिलेश यादव ने शहर की बदहाल तस्वीर को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच आज कानपुर अपराध, अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही की मिसाल बन चुका है।

सपा अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब कानपुर की पहचान अपराध की घटनाओं, पुलिस विवादों और रसूखदारों को बचाने की कहानियों से हो रही है। ब्राह्मण मां-बेटी की झोपड़ी जलने की घटना को उन्होंने प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रतीक बताया। हालिया लग्जरी कार हादसे पर तंज कसते हुए बोले- 'हथेली गरम, पुलिस नरम,' और इशारों में कहा कि बड़े लोगों के लिए कानून अलग नजर आता है।

कानपुर को बताया 'जामपुर सिटी'

स्मार्ट सिटी के दावों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कानपुर को “जामपुर सिटी” करार दिया। कहा कि सड़कों पर हर वक्त जाम लगा रहता है, लेकिन अफसरों को आम जनता की परेशानी दिखाई नहीं देती। गंगा नदी सफाई अभियान पर भी सवाल उठाते हुए बोले कि जहां फोटो सेशन हुए थे, वहीं आज भी गंदगी बह रही है।

उद्योगों की बदहाली का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने ऐतिहासिक लाल इमली मिल को फिर से चालू कराने का वादा किया। बिजली संकट के लिए उन्होंने पनकी पावर प्लांट की जर्जर व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया।

भाजपा और सपा में समझाया फर्क

उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच फर्क बताते हुए कहा कि सपा की प्राथमिकता आम जनता की सुविधा और रोजगार है, जबकि मौजूदा सरकार सिर्फ प्रचार में लगी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर कानपुर का कायाकल्प होगा और यहां ऐसा रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा, जो पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बनेगा।