6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj News: Gen Z को ले कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले नई पीढ़ी से घबराई हुई है बीजेपी

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज दौरे के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नई पीढ़ी के जागरूक लोगों से घबराई हुई है। जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि भाजपा हर स्तर पर भ्रम फैलाने […]

2 min read
Google source verification
akhilesh yadav raises questions to bjp and statement over ugc

अखिलेश यादव ने यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद दी प्रतिक्रिया

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज दौरे के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नई पीढ़ी के जागरूक लोगों से घबराई हुई है। जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि भाजपा हर स्तर पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।


अखिलेश यादव ने कहा कि हाल ही में आई एक फिल्म को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि फिल्म का निर्माण और प्रचार पार्टी के इशारों पर हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे माध्यमों का सहारा ले रही है।

अखिलेश यादव ने PDA पर दिया जोर


अखिलेश यादव पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज का यह वर्ग जागरूक है और अपने अधिकारों को लेकर सचेत है। मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में विधायकों के बीच आपसी खींचतान बढ़ रही है, जिससे साफ है कि सरकार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कन्नौज में रेलवे स्टेशन गिरने की घटना के समय दोषियों को चिन्हित किया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने बजट को लेकर कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है।


अखिलेश यादव ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों को बर्बाद कर दिया गया है और बच्चों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि इलाज सस्ता हो, बिजली की व्यवस्था बेहतर हो और रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी हों।उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।