4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद चंद्रशेखर आजाद की घोषणा- दिल्ली का चक्का होगा जाम, यूजीसी के लिए होगा आंदोलन

Chandrashekhar Azad announcement कन्नौज में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली का चक्का जाम करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी आसानी से बचकर निकलने नहीं दिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
रैली को संबोधित करते सांसद चंद्रशेखर आजाद, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Chandrashekhar Azad announcement: कन्नौज में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 11 तारीख को दिल्ली का चक्का जाम कर दिया जाएगा। यूजीसी को लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। यूजीसी विपक्षी पार्टियों को भी उन्होंने घेरा। बोले यूजीसी के खिलाफ आंदोलन के दौरान सभी पार्टियों के मुंह में ताला लग गया था। चंद्रशेखर आजाद कपूरपुर छिबरामऊ में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना सामान अधिकार और सामाजिक न्याय की बात करना है। संविधान ही देश के गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित समाज की असली ताकत है।

चुनाव के पहले महिलाओं को रुपए देना लोकतंत्र की हत्या


उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद सबसे पहले बुनियाद को मजबूत करेंगे। सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को अच्छी की जाएगी जिससे कि आपके बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर सकें। सरकारी स्कूलों में ऐसी शिक्षा व्यवस्था की जाएगी जो प्राइवेट स्कूलों में 20 हजार खर्च करने के बाद भी नहीं मिलेगी। तब धन्ना सेठ के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का एडमिशन कराएंगे।

अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहना होगा। जिनको राज करने का मौका मिला, उन्होंने हमारे बच्चों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करने का काम किया। आप लोगों को दोस्त और दुश्मन में फर्क समझना पड़ेगा, नहीं तो दोस्त बनकर पीठ पर छूरा भोंक देगा और पता भी नहीं चलेगा। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसआईआर पर भी सवाल उठाया। बोले, "दलितों के वोट काटने का काम किया जा रहा है। हम लोगों को ध्यान देना होगा। साजिश के तहत फर्जी तरीके से नाम को काटा जा रहा है।"

महिलाओं को रुपए देकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही


पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ नहीं है, लेकिन चुनाव के पहले महिलाओं को चार-छह हजार देकर वोट खरीदना लोकतंत्र की हत्या है। सरकार पॉलिसी बनाकर 5 साल में हजार नहीं, एक-एक लाख रुपए दे। हम लोग समर्थन करेंगे, लेकिन चुनाव के समय देना चुनाव आयोग के सामने वोट की चोरी है। सरकार चुनाव जीतने के लिए सभी प्रकार के हथकंडे अपना रही है, जिसमें एसआईआर आर भी शामिल है।

यूजीसी को रोकने के लिए बड़े-बड़े आंदोलन हुए

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि एक तरफ यूजीसी को रोकने के लिए बड़े-बड़े आंदोलन हो रहे हैं। दूसरी तरफ अपने आप को आपके हितेषी बताने वाले नेता चुप्पी साधे हैं। केवल आजाद समाज पार्टी इस विषय में बोल रही थी। हर साल संस्थानों में बच्चों की जान जा रही है। एकमात्र उनकी पार्टी और वह इस विषय में बोल रहे थे कि हम अपने बच्चों की हत्या होने नहीं देंगे। 11 तारीख को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट किया जाएगा। हम सरकार को बताएंगे कि इतनी आसानी से आपको बचकर निकलने का मौका नहीं दिया जाएगा। सरकार को कोर्ट में मजबूत पैरवी करनी पड़ेगी। दिल्ली का चक्का जाम कर दिया जाएगा।