29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर, Oct 04, 2025

RPS अधिकारी ने कार से छात्र को कुचला, हालत गंभीर, RPS गिरफ्तार

- मॉब लिचिंग की आशंका पर आरपीएस को थाने गई पुलिस तो गुस्साए छात्र धरने पर बैठे, कार में तोड़-फोड़ की

RPS jabbar singh arrested

आरपीएस को थाने ले जाती पुलिस व मौजूद छात्र।

जोधपुर.

एयरपोर्ट थानान्तर्गत जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नए परिसर के पीछे राजपूत समाज के छात्रावास के बाहर तेज रफ्तार व लापरवाही से आई एपीओ आरपीएस अधिकारी जब्बरसिंह की कार ने एक छात्र को चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उसे एम्स के आइसीयू में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस मौके से आरपीएस अधिकारी चारण को थाने गई तो गुस्साए छात्रों ने धरना दे दिया व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाने पर गतिरोध टूटा। एफआइआर दर्ज कर आरपीएस जब्बर सिंह चारण को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी रामकृष्ण ताडा ने बताया कि जेएनवीयू के पीछे राजपूत समाज का छात्रावास है, जहां काम चल रहा है। कुछ छात्र हॉस्टल में रहते हैं। शुक्रवार देर रात हॉस्टल में हॉस्टल में लाइट बंद हो गई। इस पर छात्र बाहर आ गए और लाइट चालू करने का प्रयास करने लगे। इतने में तेज रफ्तार व लापरवाही से कार आई और हॉस्टल के बाहर खड़े बायतु निवासी छात्र ओमसिंह को चपेट में ले लिया। वह उछलकर दूर जा गिरा। इससे वह गंभीर घायल हो गया। वहां मौजूद छात्रों ने दुर्घटना करने वाली कार रोक ली। कार में चालक सीट पर एपीओ आरएपीस जब्बरसिंह चारण नजर आए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रों की मदद से घायल को एम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। आरपीएस के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से कार चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज कराया। आरपीएस जब्बरसिंह चारण को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

नशे में कार चलाने की आशंका, खून के सैम्पल लिए

राजपूत समाज के छात्रों ने आरपीएस पर नशे में कार चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरपीएस अधिकारी चारण की ब्रेथ एन्हलाजर से जांच का प्रयास किया, लेकिन चारण ने उपकरण में फूंक नहीं लगाई। असहयोग करने पर पुलिस ने चारण के खून के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि आरपीएस नशे में वाहन चला रहे थे या नहीं?

डोडा पोस्त कम जब्त की शिकायत पर है एपीओ

आरपीएस अधिकारी जब्बरसिंह वृत्ताधिकारी ओसियां थे। डोडा पोस्त जब्त की कार्रवाई में आरोपी से सांठ-गांठ की शिकायत करने की जांच चल रही है। उसी के तहत डीजीपी ने गत 23 सितम्बर को जब्बरसिंह चारण को एपीओ कर दिया था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें