2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Teacher Exam: राजस्थान में यहां सड़क पर बिखरे मिले शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, मची खलबली

Rajasthan REET Mains Exam 2026: राजस्थान के जोधपुर जिले में सड़क पर शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिलने से खलबली मच गई।

2 min read
Google source verification
Teacher recruitment in Rajasthan

सड़क पर मिले एडमिट कार्ड। फोटो: पत्रिका

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में सड़क पर शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिलने से खलबली मच गई। शेरगढ़ उपखंड की सोइन्तरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में मेगा हाईवे पर अस्पताल और आशापुरा मंदिर के बीच रविवार सुबह सड़क किनारे शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के 28 से अधिक अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बिखरे मिले। एक स्थान पर अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिलना सामान्य नहीं माना जा रहा है। जिससे भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका गहरा गई है।

मौके पर मिले प्रवेश पत्र बालोतरा, सिणधरी, जालोर और बाड़मेर जिलों के अभ्यर्थियों के बताए जा रहे हैं। ये प्रवेश पत्र 17 से 19 जनवरी के बीच आयोजित थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित हैं। प्रवेश पत्रों में अभ्यर्थियों के नाम, फोटो और परीक्षा केंद्रों का पूरा विवरण दर्ज है।

स्थानीय लोग बोले- ये कोई संयोग नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साथ इतने अधिक प्रवेश पत्रों का सड़क किनारे मिलना संयोग नहीं हो सकता। आशंका जताई जा रही है कि किसी एजेंट या दलाल गिरोह द्वारा उपयोग के बाद इन प्रवेश पत्रों को यहां फेंक दिया गया हो। इससे थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में नकल, फर्जी अभ्यर्थी या किसी प्रकार की सेटिंग की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

राजस्थान में पहले भी विवादों में रही शिक्षक भर्ती

गौरतलब है कि पूर्व में भी पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी और फर्जी दस्तावेजों जैसे मामलों को लेकर शिक्षक भर्ती और रीट परीक्षा विवादों में रही है। राजस्थान में 2018 और 2021 की शिक्षक भर्तियों में फर्जीवाड़े के खुलासे हुए थे और एसओजी ने कई गिरफ्तारियां भी की थी। ऐसे में अब एक ही स्थान पर कई जिलों के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिलना भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग