29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर, Jun 06, 2024

MARUDHAR व SHALIMAR EXPRESS 8-9 को बदले मार्ग से चलेगी

- गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य

जोधपुर. गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर होने के कारण 8 व 9 जून को मरुधर व शालीमार एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इन्हें परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 8 जून को वाराणसी सिटी से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाई माधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग में बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर व दुर्गापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं जोधपुर से 9 जून को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जयपुर-सवाई माधोपुर-भरतपुर होकर संचालित होगी। मार्ग में यह दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर,गंगापुर सिटी व बयाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

- गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 8 जून को जम्मूतवी से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

- गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 9 जून को बाड़मेर से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी संचालित होगी। मार्ग में रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें