11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में ‘सियासी हलचल’, वसुंधरा राजे के समर्थन में गूंजे नारे तो अलग राह चले गजेंद्र सिंह शेखावत, तस्वीर वायरल

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को जोधपुर पहुंचीं, जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उसी फ्लाइट में थे। एयरपोर्ट पर दोनों के साथ दिखने के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गईं।

less than 1 minute read
Google source verification
Former Chief Minister Vasundhara Raje in Jodhpur, Former Chief Minister Vasundhara Raje, Gajendra Singh Shekhawat, Jodhpur News, Rajasthan News, Rajasthan Politics, BJP Politics

पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे । फोटो- पत्रिका

जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार दोपहर जोधपुर पहुंचीं। उसी फ्लाइट में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी सवार थे। दोनों एयरपोर्ट पर एक साथ बाहर निकले तो सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। इसके बाद वसुंधरा राजे के समर्थन में नारेबाजी होने लगी, जबकि शेखावत वहां से अलग वाहन में सवार होकर रवाना हो गए।

इसके बाद विकास के मुद्दों को लेकर पत्रकारों ने राजे से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह सवाल गजेंद्र सिंह शेखावत से किया जाना चाहिए। इस पर लोगों ने कहा कि वह तो जा चुके हैं, तो राजे ने मुस्कराते हुए कहा, हम पकड़े गए। इसके बाद वह बिना जवाब दिए कार में सवार होकर निकल गईं।

संतों का लिया आशीर्वाद

हालांकि इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एयरपोर्ट पर असंत अग्र मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज रवाना हो रहे हैं। इस पर उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया। राजे जालोर जिले के आहोर से विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शिरकत करेंगी।

यह वीडियो भी देखें

इस मौके पर पाली से पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, ओम प्रकाश दहिया, नरेश सुराणा, घनश्याम वैष्णव सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। बता दें कि वसुंधरा राजे दिल्ली से फ्लाइट द्वारा जोधपुर पहुंचीं और यहां से सड़क मार्ग से जालोर के लिए रवाना हुईं।