
Photo- ANI
Indian Army Recruitment 2027: सेना मुख्यालय भर्ती क्षेत्र जयपुर ने वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में जेसीओ/ओआर रैंक की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई।
अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि एक अप्रेल तय की गई है। सफल अभ्यर्थियों के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जून में संभावित है, जिसके प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पूर्व वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
सेना भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं व 10वीं पास), अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट/वेटनरी) और सिपाही फार्मा के पद शामिल है।
अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर नियमित श्रेणियों के साथ अधिकतम दो अग्निवीर श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग आवेदन और अलग सामान्य प्रवेश परीक्षा देनी होगी। अंतिम चयन पूर्णतः मेरिट और निर्धारित शारीरिक व चिकित्सीय मानकों के आधार पर किया जाएगा।
मुख्यालय ने बताया कि पिछले वर्षों में राजस्थान भर्ती पंजीकरण में देश में अग्रणी रहा है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।
Published on:
14 Feb 2026 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
