30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर, Jun 13, 2018

इस खबर में पढ़िए कैसे चोरों ने सरस बूथ केबिन को लूटा…

22 हजार रुपए व सामान चुराए

22 thousand rupees stole

पुलिस लाइन के सामने सरस बूथ केबिन में चोरी

पुलिस लाइन के सामने सरस बूथ केबिन में चोरी

- 22 हजार रुपए व सामान चुराए

जोधपुर. पुलिस लाइन के सामने आर्य समाज भवन के बाहर स्थित सरस बूथ के केबिन की लोहे की चद्दर फाड़कर चोरों ने मंगलवार रात करीब 22 हजार रुपए व हजारों रुपए का अन्य सामान चुरा लिया। बूथ मालिक जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि लाइन के सामने उसका सरस बूथ का केबिन है। वह होमगार्ड भी है। वह मंगलवार रात 9.30 बजे बूथ ड्योढ़ा करके घर गया था। बुधवार सुबह बूथ पहुंचा तो लोहे की चद्दर कटी हुई थी। ताला खोलकर अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। मिट्टी के गुल्लक से 21500 रुपए, चार हजार अन्य रुपए व 5-6 हजार रुपए का सामान गायब था। जितेन्द्र सिंह ने रातानाडा थाना पुलिस को सूचित किया है। साथ ही लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि आसपास रहने वाले कुछ युवक रात भर घूमते रहते हैं जो चोरियां भी करते हैं। इन्हीं में से एक दो युवकों ने चोरी की है। सरस बूथ केबिन संचालन के साथ रात्रि में होमगार्ड की ड्यूटी करने वाले जितेन्द्र सिंह ने एक युवक पर संदेह भी व्यक्त किया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें