
वाहन में बंधे ऊंट। फोटो: पत्रिका
Jhunjhunu News: मंड्रेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बूचड़खाने में वध के लिए ले जाते हुए पशुओं को मुक्त करवाया है। मंड्रेला थानाक्षेत्र में यह कार्रवाई अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध की गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन जब्त कर लिया गया है।
थानाधिकारी कैलाशचन्द के नेतृत्व में गठित टीम नियमित चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन पर पुलिसकर्मियों की नजह पड़ी और उसे रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में तीन मादा व एक नर ऊंट पाए गए।
चारों ऊंटों को अमानवीय तरीके से मुंह व पैर बांधकर ठूंस-ठूंसकर बैठाया हुआ था। ऊंटों की हालत देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें वाहन से मुक्त कराया। इस कार्रवाई में एएसआइ रघुवीर सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया की वह इन चारों ऊटों को रतनगढ़ से खरीदकर लाया था और हरियाणा के नूंह मेवात क्षेत्र के एक बूचड़खाने में वध के लिए ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार ऊंटों के साथ क्रूरता किए जाने की पुष्टि प्राथमिक जांच में हुई है।
इसके बाद चारों ऊंटों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया तथा उनकी देखरेख और सुरक्षा के लिए गोपाल गोशाला में अस्थायी रूप से सुपुर्द किया गया।
पुलिस ने आरोपी अजीम (32) पुत्र सदीक निवासी दोही, झिरका फिरोजपुर (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ राजस्थान ऊंट वध प्रतिषेध व प्रव्रजन या निर्यात का विनियमन अधिनियम व पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Published on:
28 Feb 2026 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
