4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चे रास्ते पर ग्रेवल डालने को लेकर विवाद में एक गंभीर घायल

भवानीमंडी. पिपलिया चौकी क्षेत्र के दो गांव के लोगों में सोमवार को जोरदार मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि राजूखेड़ा-देवपुरी के बीच कच्चे रास्ते पर ग्रेवल डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार देर शाम हिंसक टकराव में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। […]

2 min read
Google source verification

भवानीमंडी. पिपलिया चौकी क्षेत्र के दो गांव के लोगों में सोमवार को जोरदार मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि राजूखेड़ा-देवपुरी के बीच कच्चे रास्ते पर ग्रेवल डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार देर शाम हिंसक टकराव में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घायलों का उपचार एसआरजी अस्पताल झालावाड़ में जारी है। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात में घरों पर की तोड़फोड़-

राजूखेड़ा निवासी भगवानसिंह (40) पुत्र राजाराम गुर्जर ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि 3 मार्च को गांव के कच्चे मार्ग पर ग्रामीण ग्रेवल डलवा रहे थे। इसी दौरान देवपुरी निवासी रामेश्वर पुत्र शिवलाल ने आपत्ति जताई। शाम करीब 7 बजे रास्ते में रामेश्वर, रोडूलाल और दीपचंद ने उन्हें रोककर झगड़ा किया। वहीं भगवानसिंह का आरोप है कि रात करीब 9 बजे नेहरावद और देवपुरी के 20-30 लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर राजूखेड़ा स्थित उनके घरों पर पहुंच गए। हमलावरों ने चार मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की, पत्थरबाजी की और दरवाजे तोड़ दिए,घरों में रखी कुट्टी की मशीनें व अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सांवरा व दिलीप ने सिर पर लाठी से वार किया। जिससे सिर फट गया। बीच-बचाव में आए परिजनों से भी मारपीट की गई। घटना में करीब डेढ़ लाखों रूपए का नुकसान बताया जा रहा है। कई मकानों की रैलिंग, पानी की टंकिया आदि तहस-नहस कर दी।

दूसरे पक्ष का आरोप, तलवार से हमला-

दूसरी ओर देवपुरी निवासी रामेश्वर गुर्जर (29) का कहना है कि उसके खेत के पास से गुजर रहे मार्ग पर ग्रेवल डलवाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम खेत पर कहासुनी के दौरान राजूखेड़ा के कुछ लोगों ने मारपीट की। रामेश्वर का आरोप है कि भगवानसिंह ने उस पर तलवार से वार किया, जो सिर पर लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे दीपचंद गुर्जर को भी चोट आई। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार दोनों घायलों के सिर पर चोटें पाई गई हैं। परिजन उन्हें तत्काल झालावाड़ लेकर पहुंचे, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

दोनों पक्षों की ओर से शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इसमें अनुसंधान जारी है।

जयदीप सिंह, पिपलिया चौकी प्रभारी।