30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़, Feb 24, 2026

500 के जाली नोट छापने वाला मास्टरमाइंड नई दिल्ली से गिरफ्तार, उपकरण जब्त

झालावाड़ में तीन अन्य दबोचे, अब तक सात जनों की गिरफ्तारी

झालावाड़। जावर पुलिस ने 500 रुपए के जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नई दिल्ली से मास्टरमाइंड समेत चार जनों को गिरफ्तार किया है। उससे जाली नोट छापने की मशीन और अन्य सामग्री जब्त की है। इस मामले में तीन जनें पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। इस प्रकरण में पुलिस अब तक सात जनों को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि 500 रुपए के जाली नोट छापने के मामले में गत 19 फरवरी को मनोहरथाना पुलिस ने ताजपुरिया निवासी कमल सिंह,रामचरण उर्फ कालू तथा खानपुरिया निवासी देव सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके पास पांच सौ के 103 जाली नोट बरामद हुए थे। इस सम्बन्ध में जिले के नोडल थाना झालरापाटन में दर्ज हुआ था। मामले की जांच जावर थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस कृृष्ण गोपाल को दी गई। जांच के बाद जावर पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड मदन चौहान को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लैपटॉप, प्रिंटर,प्रिंटर की स्याही तथा नोट छापने के विशेष कागज जब्त किए गए। पुलिस ने इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य अकलेरा निवासी अर्जुन उर्फ कमलेश, दुर्जनपुरा निवासी जगदीश तंवर और कोटड़ा जागीर निवासी मोहन तंवर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को पूछताछ के लिए 28 फरवरी तक रिमांड पर लिया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें