29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झाबुआ, Apr 15, 2026

महिला से अमानवीयता की हदे पार, सिर मुंडकर कपड़े फाड़े, पति को कंधे पर बैठाकर घुमाया, 4 गिरफ्तार

Jhabua News : आदिवासी बहुल क्षेत्र से बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। यहां भीड़ ने एक महिला के कपड़े फाड़े, उसके बाल मुंडकर उसके पति को कांधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया। मामले में 10 लोगों पर FIR दर्ज हुई है, जिसमें से 4 को गिरफ्तार किया गया है।

Jhabua News

महिला के साथ अमानवीयता की हदे पार (Photo Source- Patrika)

Jhabua News :मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल जिले झाबुआ से एक बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला को अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की स्थानीय लोगों ने ऐसी सजा दी, जिसे देख हर किसी की रूह कांप उठे। सोशल मीडिया पर भी घटना के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आपको बता दें कि, यहां महिला के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि सार्वजनिक रूप से उसकी गरिमा को तार-तार किया गया है।

आपको बता दें कि, पीड़ित महिला की शादी 12 साल पहले हुई थी। वो दो बच्चों की मां भी है। आरोप है कि, उसका पति और ससुर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। मारपीट से तंग आकर महिला ने अपना घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई। लेकिन समाज के 'कथित ठेकेदारों' को ये रास नहीं आया। समुदाय की बैठक बुलाई गई।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

महिला को जबरन अपने पति के पास लौटने का फरमान सुनाया गया। जब वापस लौटी, तो उसके साथ खौफनाक खेल खेला गया। भीड़ ने न सिर्फ महिला के साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की, उसके कपड़े फाड़कर, उसके बाल तक मुंड दिए। जुल्म की इंतहा यही नहीं रुकी। सजा के तौर पर महिला के कांधे पर उसके पति को बैठाया गया और भीड़ द्वारा पूरे गांव में पैदल घुमाया गया। हालांकि, वायरल हो रहा वीडियो इतना विभत्स है, कि हम उसे आपको दिखा नहीं सकते।

दोषियों पर मामला दर्ज

ये सनसनीखेज मामला थाना काकनवानी इलाके में आने वाले ग्राम बालवासा का है, जहां महिला के साथ अमानवीय और अभद्र व्यवहार की तामाम हदें पार की गई हैं। ये बेहद संवेदनशील और गंभीर आपराधिक कृत्य सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई। थाना काकनवानी पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 96/2026 दर्ज कर लिया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 76, 85, 296(ए), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

'कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाला बख्शा नहीं जाएगा'

एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया का कहना है कि, ये घटना 12 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

लेकिन इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, पुलिस फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें