
Dead body (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Breaking: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के ग्राम कुथुर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अंजलि पटेल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अंजलि मूल रूप से सिल्ली गांव की रहने वाली थी, लेकिन पढ़ाई के लिए वह ग्राम कुथुर में अपने नाना-नानी के घर रह रही थी और वहीं से कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रही थी।
यह घटना देर रात की बताई जा रही है। परिजनों ने जब अंजलि को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो वे घबरा गए और तत्काल उसे नीचे उतारा। उस समय परिजनों को उम्मीद थी कि शायद उसकी जान बचाई जा सके, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे क्या कारण रहे, इसे लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और एक मासूम बच्ची की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं।
Published on:
05 Feb 2026 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
