29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमुई, May 25, 2026

जमुई : मां, बहन और भाई के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, शव को तीन फीट गड्ढे में नमक डालकर दफनाया

जमुई जिले के काला गांव में पत्नी ने अपने परिवार के साथ मिलकर पति जितेंद्र पंडित की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के पीछे गड्ढे में दफनाकर नमक डाल दिया गया ताकि मामला छिपाया जा सके

mumbai goregaon murder case

photo ai

बिहार के जमुई जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव में एक पत्नी ने अपनी मां, भाई और बहन के साथ मिलकर अपने पति जितेंद्र पंडित की हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को घर के पीछे तीन फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। शव जल्दी गल जाए और किसी प्रकार की दुर्गंध न आए, इसके लिए गड्ढे में 15 पैकेट नमक भी डाला गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कब्र से शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शव घर के पीछे दफनाया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले बुधवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पिटाई इतनी गंभीर थी कि जितेंद्र पंडित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय एक खौफनाक साजिश रची। पूरे परिवार ने रात के अंधेरे में घर के पिछले हिस्से में गड्ढा खोदकर शव को नमक के साथ दफना दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस हत्याकांड की जानकारी पुलिस को मिलने पर मोहनपुर थाना पुलिस शुक्रवार को दलबल के साथ काला गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर खुदाई कर तीन फीट नीचे से जितेंद्र पंडित का शव बरामद किया और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी रजनी, सास, साली और साले को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस इन चारों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के हर पहलू का खुलासा किया जा सके।

10 साल से ससुराल में ही रह रहा था

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र पंडित मूल रूप से पड़ोसी राज्य झारखंड का रहने वाला था। शादी के बाद से वह पिछले लगभग 10 वर्षों से काला गांव में ही रह रहा था। जितेंद्र और रजनी के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें एक पांच साल की बेटी और एक दो साल का बेटा शामिल है। पुलिस ने जितेंद्र की हत्या के मामले में रजनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें