पकड़ी गई आरोपी के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स पुलिस ट्विटर अकाउंट
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शायद पिता ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, कि उसकी बेटी उसके मां की हत्या कर देगी। दादी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह गहरी नींद में सो रही थी। घर में खटपट की आवाज सुनकर नींद खुली तो देखा कि नातिन अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में लिपटी थी। फिर उसने अपना राज छिपाने के लिए 75 वर्षीय दादी की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद नातिन ऐसे बर्ताव करती रही जैसे कुछ हुआ ही न हो। लेकिन पुलिस की जांच ने पूरे राज़ से पर्दा हटा दिया।
जालौन जिले के कोच थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में रहने वाली परमा देवी 11/12 सितंबर की रात अपनी पोती पल्लवी के साथ सो रही थीं। उसी दौरान पल्लवी का प्रेमी दीपक रात को चोरी-छिपे घर पहुंच गया। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। अचानक दादी की नींद खुल गई। दादी ने सबकुछ देख लिया। शोर मचाने ही वाली थी। कि दीपक ने पास रखा सिलबट्टा उनके सिर पर पटक दिया। वारदात इतनी भयानक थी कि सिलबट्टा मौके पर ही दो टुकड़े हो गया। परमा देवी की वहीं मौत हो गई। सुबह होने पर घर में कोहराम मच गया। शुरू में मामला अज्ञात हमलावर के खिलाफ दर्ज किया गया। लेकिन पुलिस की जांच और मोबाइल चैट की पड़ताल में सच सामने आ गया। पुलिस ने पल्लवी उर्फ मिनी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टूटा हुआ सिलबट्टा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए।
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में मृतका की नातिन पल्लवी उर्फ मिनी पुत्री कृष्ण बिहारी को गिरफ्तार किया गया हैं। वही, उसके प्रेमी दीपक पुत्र रामलाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
14 Sept 2025 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग