24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जग विख्यात मरु महोत्सव: दिन में पोकरण और रात में लोहारकी में होंगे कार्यक्रम

जग-विख्यात मरु महोत्सव- 2026 का आगाज 29 जनवरी को पोकरण से होगा। इस दौरान दिन में पोकरण और रात में लोहारकी के मखमली धोरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक भी आयोजित की हैं। गौरतलब है कि मरु- महोत्सव का आयोजन वर्ष 2008 में शुरू हुआ […]

less than 1 minute read
Google source verification

जग-विख्यात मरु महोत्सव- 2026 का आगाज 29 जनवरी को पोकरण से होगा। इस दौरान दिन में पोकरण और रात में लोहारकी के मखमली धोरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक भी आयोजित की हैं। गौरतलब है कि मरु- महोत्सव का आयोजन वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। प्रारंभ में एक-दिन का कार्यक्रम हुआ, जिसके बाद वर्षों में आयोजन में बदलाव और विस्तार किया गया। वर्ष 2020 में पुनः आयोजन शुरू हुआ और वर्ष 2022 के बाद लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वर्ष 2024 में लोहारकी के रेतीले धोरों को शामिल कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे धोरों को विशेष पहचान मिली। इस बार पोकरण में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में केवल स्थानीय उम्मीदवार शामिल होंगे। मिस्टर पोकरण, मिस पोकरण और अन्य प्रतियोगिताओं में केवल पोकरण विधानसभा क्षेत्र के लोग भाग ले सकेंगे। यह निर्णय पहले के विवादों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गत 29 जनवरी को सुबह 8 बजे सालमसागर तालाब स्थित नेपालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा और आरती होगी।

गत 9:30 बजे पोकरण फोर्ट से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्य कार्यक्रम राउमावि मैदान में आयोजित होगा, जिसमें लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दोपहर 12 बजे से मिस्टर और मिस पोकरण प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा रस्सा-कस्सी, ग्रामीण खेल, दौड़ और म्युजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। रात में लोहारकी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।