2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer: इंजीनियर के घर में चोरी, लिपिस्टिक से ​दीवार पर लिखा… दारू रखते हो तो आलू-चिप्स भी रखा करो

जैसलमेर में एक सरकारी इंजीनियर के क्वार्टर में अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने फुर्सत से क्वार्टर में न केवल महंगा सामान समेटा बल्कि जाने से पहले लिपिस्टिक से दीवार पर इंजीनियर के नाम नसीहत भी भी लिख डाली। चोर ने सामान समेटते वक्त अलमारी में मिली महंगी शराब घर में ही […]

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ

प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ

जैसलमेर में एक सरकारी इंजीनियर के क्वार्टर में अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने फुर्सत से क्वार्टर में न केवल महंगा सामान समेटा बल्कि जाने से पहले लिपिस्टिक से दीवार पर इंजीनियर के नाम नसीहत भी भी लिख डाली।

चोर ने सामान समेटते वक्त अलमारी में मिली महंगी शराब घर में ही बैठकर शराब पी। लेकिन चखना नहीं मिलने से नाराज हो गया। चोर ने जाने से पहले इंजीनियर के लिए कागज पर एक नोट छोड़ा और दीवार पर लिपस्टिक से मैसेज लिखकर फरार हो गया।

लिपिस्टिक से दीवार पर ये लिखा

चोर ने घर से रवाना होने से पहले ​लिखा कि, घर में दारू रखोगे तो साथ में आलू की चिप्स जरूर रखना। ढूंढते रह जाओगे, लेकिन बिहारी बाबू न कभी मिला, न कभी मिलेगा। देख, मैं तो कोई भी दस्तावेज नहीं ले जा रहा हूं। वर्ना तू एक काम करेगा, क्या? अगर पुलिस में तुमने शिकायत की तो समझ लेना, तू मेरा बहुत बड़ा दुश्मन होगा। नहीं तो मैं तुम्हें भूल जाऊंगा, तू मुझे भूल जाना।

महंगा सामान समेट ले गया चोर

जैसलमेर कोतवाली थाना SHO सुरजाराम ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना कॉलोनी में शनिवार की देर रात को असिस्टेंट इंजीनियर (AEN) सोहन जांगिड़ के सरकारी आवास में चोरी की वारदात हुई है।। पड़ोसियों ने ताले टूटे देखकर सूचना दी। इंजीनियर सोहन जांगिड़ ने बताया कि मैं बाहर गया हुआ था, इसका फायदा उठाकर चोर ने ताला तोड़ा। लेपटॉप, एक टीवी, शर्ट-जींस, ब्लेजर और परफ्यूम ले गया। उसने दीवार पर लिपस्टिक से कई मैसेज लिखे हैं। चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दीवार पर लिखा ‘धन्यवाद - बिहारी बाबू’

इंजीनियर ने बताया कि चोर ने दीवारों पर कई मैसेज लिखे है। इनमें एक मैसेज में लिखा है 'आपके सुंदर पेन से लिख रहा हूं, मैंने तुम्हारा अन्न खाया है, आनंद आया। मजबूरी ने पहली बार ऐसा काम करवाया है। जिंदा रहा तो एहसान नहीं भूलूंगा। धन्यवाद - बिहारी बाबू।'

Story Loader