
आगामी 21 जनवरी को शक्तिपीठ तनोट माता मंदिर से शुरू हुई ओरण बचाओ पदयात्रा जयपुर तक अपना सफर तय करेगी। सोमवार शाम को उक्त पदयात्रा धार्मिक स्थल रामदेवरा पहुंची। रामदेवरा पहुंचने पर प्रशासक सरपंच समंदरसिंह तंवर के नेतृत्व में सभी ग्राम वासियों की तरफ से बालीनाथ गेट प्रवेश द्वार के पास ओरण टीम का अभिनंदन किया गया। ओरण टीम के लोग बाबा रामदेव समाधि स्थल पर पहुंचे और बाबा रामदेव समाधि के दर्शन कर विशेष रूप से पूजा-अर्चना की।
गौरतलब है कि सुमेर सिंह सहित अन्य सदस्यों के पिछले 12 दिनों से पदयात्रा करते हुए रामदेवरा पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति कार्यालय में सभी का माल साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने एक राय होकर कहा कि जब तक उनकी मांग को नहीं माना जाता, तब तक वह अपनी पदयात्रा जारी रखेंगे और जयपुर जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को रखेंगे। रामदेवरा प्रशासक सरपंच समुंदर सिंह तवर के नेतृत्व में सभी ग्राम वासियों ने इस ओरण बचाओ यात्रा का अपना समर्थन प्रदान किया। इस दौरान रूपसिंह तंवर, चतुरसिंह तंवर, माधोसिंह तंवर, हीरसिंह तंवर, अभयसिंह तंवर, भोमसिंह तंवर, लक्ष्मण वानर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Published on:
02 Feb 2026 08:52 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
