
जैसलमेर मुख्यालय पर अन्य समस्याओं की भांति विद्युत आपूर्ति में किसी वजह से आने वाले व्यवधान के समय में कई बार इतना समय लगता है कि, संबंधित क्षेत्रों के लोग हैरान हो जाते हैं। कभी इसके लिए कम स्टाफ की बात कही जाती है तो कभी एफआरटी को जिम्मेदार बताया जाता है।
जैसलमेर जैसे पर्यटन और अन्य कारणों से महत्वपूर्ण शहर में विद्युत व्यवधान को दुरुस्त करने में लगने वाले समय को कम किया जाना अत्यंत आवश्यक है। आगामी गर्मी के मौसम में जिम्मेदार विभाग को अभी से इस संबंध में जरूरी तैयारी करनी चाहिए।
जैसलमेर के कई गली-मोहल्लों से लेकर आवासीय कॉलोनियों तक में बिजली की आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने में लम्बी अवधि लगती है। यह समस्या विगत कुछ वर्षों से बहुत विकट हो गई है। बिजली आपूर्ति त्वरित ढंग से बहाल होनी चाहिए।
स्वर्णनगरी में आबादी बड़े शहरों की अपेक्षा में कम है और संसाधनों की भी कमी नहीं है। इसके बावजूद विद्युत आपूर्ति में आए दिन बाधा उत्पन्न होती है। आवश्यकता है, विद्युत आपूर्ति निर्बाध ढंग से हो।
शहर के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों तेज गर्मी और अंधड़ आदि के समय बिजली की आपूर्ति का ठप हो जाना आज भी आम बात है। यह नहीं होना चाहिए। आज की उन्नत तकनीकी वाले समय में इस समस्या को इस बार उत्पन्न होने से रोका जाए।
अगले सप्ताह का सवाल - जैसलमेर में दुकानदारों की ओर से सडक़ों पर सामान रखे जाने की प्रवृत्ति यातायात व्यवस्था में कितनी बड़ी बाधा है, इस पर आप क्या सोचते हैं?
Published on:
07 Mar 2026 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
