
स्वर्णनगरी में गत दिनों से तीखे हो रहे गर्मी के तेवरों से रविवार को राहत मिली। आसमान में हल्की गर्द छाई रहने से सूर्य की किरणें चुभने वाली महसूस नहीं हुई और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई।
मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 20.3 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया, यह एक दिन पहले क्रमश: 37.6 व 20.7 डिग्री रहा था। मौसम के तेवरों के नरम होने से फिलहाल तीखी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 18 से 21 मार्च के दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी व बारिश होने होने की प्रबल संभावना है।
इसी तरह 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश, शेष भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 19 और 20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने व जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी व कहीं बारिश होने की संभावना है।
Published on:
15 Mar 2026 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
