14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का सवाल: जैसलमेर से वर्ष पर्यंत हवाई सेवा कितनी आवश्यक है ?

जैसलमेर के पर्यटन से लेकर आमजन की सुविधा, सामरिक व्यवस्था और विकास में नियमित हवाई सेवा का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जैसलमेर के पर्यटन से लेकर आमजन की सुविधा, सामरिक व्यवस्था और विकास में नियमित हवाई सेवा का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है। वर्तमान में केवल सर्दियों के पर्यटन सीजन के दौरान ही हवाई सेवा का संचालन होता है, इसे बढ़ाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

मिलेगा बड़ा लाभ

दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण जैसलमेर के लोगों को बड़े शहरों तक पहुंचने में काफी समय लगता है। अगर साल भर हवाई सेवा उपलब्ध रहे तो मरीज, विद्यार्थी और व्यापारी सभी को सीधा लाभ मिलेगा। यह सुविधा नहीं बल्कि बुनियादी जरूरत है। इससे क्षेत्र का मुख्यधारा से जुड़ाव और मजबूत होगा।

  • मुकेश कुमार बिस्सा, शिक्षकमजबूत होगी अर्थव्यवस्थाजैसलमेर पर्यटन और सीमा सुरक्षा, दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण शहर है। यहां हवाई सेवा केवल सीजन तक सीमित रहने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। सालभर उड़ानें चलने से व्यापार, होटल और पर्यटन क्षेत्र को स्थिरता मिलेगी। इससे शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और निवेश भी बढ़ेगा।
  • मनोज सिंह भाटी, स्थानीय गाइडसमय की मांग नियमित सेवाजैसलमेर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान रखता है लेकिन सीमित हवाई कनेक्टिविटी विकास की रफ्तार को रोकती है। नियमित हवाई सेवा के संचालन से विदेशी पर्यटक भी सीधे यहां आ सकेंगे। इससे स्थानीय रोजगार और हस्तशिल्प उद्योग को बड़ा सहारा मिलेगा।
  • ऋषि तेजवानी, पर्यटन व्यवसायीनहीं बन रहा यात्रियों का भरोसासरकार की क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी योजनाओं का असली लाभ तभी मिलेगा जब उड़ानें पूरे वर्ष संचालित हों। मौसमी सेवा से यात्रियों का भरोसा नहीं बन पाता। सालभर हवाई सेवा से पर्यटन, सुरक्षा और जनसुविधा- तीनों क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिले के लिए यह बेहद जरूरी कदम है।
  • महिपालसिंह पंवार, स्थानीय युवाअगले सप्ताह का सवाल- जैसलमेर में सफाई व्यवस्था की मौजूदा स्थिति के बारे में आप क्या सोचते हैंअपनी प्रतिक्रियाएं फोटो सहित निम्न नंबर पर भिजवाएं- 9462246222