12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीमा दर्शन के लिए ऑनलाइन पास अनिवार्य, 12 वर्ष तक बच्चों को छूट

तनोट माता मंदिर क्षेत्र में सीमा दर्शन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार 12 फरवरी 2026 से सीमा दर्शन के लिए ऑनलाइन बॉर्डर पास अनिवार्य कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

तनोट माता मंदिर क्षेत्र में सीमा दर्शन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार 12 फरवरी 2026 से सीमा दर्शन के लिए ऑनलाइन बॉर्डर पास अनिवार्य कर दिया गया है। बिना ऑनलाइन पास के सीमा दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। आगंतुकों को यात्रा से पूर्व ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

प्रत्येक वयस्क आगंतुक को अपना अलग ऑनलाइन पास भरना अनिवार्य रहेगा, जबकि 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए पास बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन पास भरने के बाद उसकी प्रति आवेदन में दर्ज ई-मेल पते पर भेजी जाएगी। आगंतुकों को पास की दो प्रिंट प्रतियां अपने साथ लानी होंगी, जिससे चेक-इन प्रक्रिया सरल और शीघ्र हो सके तथा लंबी प्रतीक्षा से बचा जा सके। इसके साथ ही आगंतुकों को वही मूल पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा, जिसकी जानकारी ऑनलाइन आवेदन में दर्ज की गई है, ताकि सत्यापन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।