जैसलमेर, Jun 04, 2026

जैसलमेर. अभियान के तहत कार्यवाई करते हुए।
जैसलमेर शहरी क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। औषधि नियंत्रण अधिकारी राजेश मीणा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने हनुमान सर्कल स्थित भैरव जनरल स्टोर और बंशी जनरल स्टोर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानों पर कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 7 का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया।
अधिकारियों ने इन दुकानों से बिना स्वास्थ्य वैधानिक चेतावनी वाले 51 सिगरेट के पैकेट जब्त किए। जब्त किए गए सिगरेट पैकेटों पर किसी भी प्रकार की आवश्यक वैधानिक स्वास्थ्य चेतावनी अंकित नहीं थी। पालीवाल ने बताया कि बिना वैधानिक चेतावनी के सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों का विक्रय करना कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने यह भी बताया कि आम जन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में खाद्य एवं तम्बाकू उत्पादों का जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लाठी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में ट्रक चला रहे एक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में मोटर वाहन अधिनियम के तहत लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन संचालन करने, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, कैंपर वाहनों पर अवैध बंपर लगाने तथा ब्लैक फिल्म का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।इसी क्रम में इंटरसेप्टर वाहन प्रभारी जोगाराम के नेतृत्व में रामस्वरूप, चालक कांस्टेबल किशनलाल तथा पुलिस टीम ने सोढाकोर गांव के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पोकरण से जैसलमेर की ओर जा रहे एक ट्रक को रोका गया। चालक की जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ निवासी भूराराम पुत्र रिंगताराम को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया।अभियान के दौरान 20 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध भी यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने जन-जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों और आमजन से यातायात नियमों की पालना करने की अपील की। इंटरसेप्टर वाहन प्रभारी जोगाराम ने बताया कि प्रेसर हॉर्न, ब्लैक फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पूरे महीने सघन कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे मामलों में लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा भी की जाएगी। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की अपील की।
Published on: 04 Jun 2026 09:13 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।