14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस अग्निकांड: खींवसर में मृतक अम्बालाल दर्जी का अंतिम संस्कार

जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही निजी एसी स्लीपर बस में गुजरात के धानेरा क्षेत्र में लगी भीषण आग की घटना में झुलसे खींवसर गांव निवासी 45 वर्षीय अम्बालाल दर्जी का शनिवार सुबह पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और माहौल गमगीन रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही निजी एसी स्लीपर बस में गुजरात के धानेरा क्षेत्र में लगी भीषण आग की घटना में झुलसे खींवसर गांव निवासी 45 वर्षीय अम्बालाल दर्जी का शनिवार सुबह पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और माहौल गमगीन रहा।

गौरतलब है कि धानेरा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बस में आग लगने से कई यात्री झुलस गए थे। गंभीर रूप से घायल अम्बालाल दर्जी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। शनिवार सुबह निजी एंबुलेंस से शव गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। अम्बालाल दर्जी पिछले चार वर्षों से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे और मेहसाणा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। दवाइयां लेने के लिए वे नियमित रूप से बस से मेहसाणा जाते थे।

गुरुवार को भी जैसलमेर से उसी बस में सवार हुए थे।घटना के बाद परिजनों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक स्तर पर संवेदना व्यक्त नहीं होने पर नाराजगी जताई। मृतक के भाई गोविंदराम दर्जी ने कहा कि घटना के बाद अब तक किसी जनप्रतिनिधि का संपर्क नहीं हुआ, जिससे परिवार और ग्रामीणों में असंतोष है।