14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओढ़ाणिया के समीप रेल पटरी के पास मिला शव, फैली सनसनी

लाठी क्षेत्र के ओढ़ाणिया गांव के पास रेलवे पटरियों के किनारे झाडिय़ों में एक व्यक्ति का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लाठी क्षेत्र के ओढ़ाणिया गांव से एक किलोमीटर दूर रेल पटरियों के किनारे शनिवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

लाठी क्षेत्र के ओढ़ाणिया गांव के पास रेलवे पटरियों के किनारे झाडिय़ों में एक व्यक्ति का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लाठी क्षेत्र के ओढ़ाणिया गांव से एक किलोमीटर दूर रेल पटरियों के किनारे शनिवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिला।

जानकारी मिलने पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रद्युम्न रतनू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। जिस पर वृताधिकारी भवानीसिंह राठौड़, लाठी थानाधिकारी नाथूसिंह चारण, सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव अपने कब्जे में लिया। जैसलमेर से मोबाइल इन्वेस्टिंग यूनिट के प्रभारी हुकमाराम व एफएसएल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

मौत के कारणों का खुलासा नहीं

पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। रेल से गिरने अथवा रेल की चपेट में आने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इसी प्रकार मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है। उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज, मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस क्षेत्र में इसकी पहचान को लेकर भी प्रयास कर रही है।