29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर, May 27, 2026

Video: भादरिया में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, गोशाला में किया पौधरोपण

भादरिया गोशाला पहुंचकर गायों की सेवा की, विधि-विधान से गो-पूजन किया और उन्हें हरी घास व गुड़ खिलाया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गोशाला परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि सरकार और प्रशासनिक अधिकारी अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जब तक इसमें आम जनता की सक्रिय सहभागिता नहीं होगी, तब तक इसके दूरगामी परिणाम प्राप्त नहीं हो सकते।

lathi vande ganga news

भादरिया में 'वंदे गंगा जल संरक्षण' अभियान के तहत गौ-पूजन करते हुए। पत्रिका

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत लाठी क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के भादरिया गांव में स्थित भादरिया गोशाला में पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित कर गो-पूजन के साथ साथ पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर पोकरण उपखंड अधिकारी हीरसिंह चारण, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश वारंगटिवार, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिगड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक श्रवण पुनिया, जगदम्बा सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव जुगल किशोर आसेरा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

गोशाला परिसर में पौधरोपण भी किया

सभी ने भादरिया गोशाला पहुंचकर गायों की सेवा की, विधि-विधान से गो-पूजन किया और उन्हें हरी घास व गुड़ खिलाया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गोशाला परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि सरकार और प्रशासनिक अधिकारी अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जब तक इसमें आम जनता की सक्रिय सहभागिता नहीं होगी, तब तक इसके दूरगामी परिणाम प्राप्त नहीं हो सकते। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश वारंगटीवार ने कहा कि आने वाले समय में शुद्ध जल, शुद्ध हवा और जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए जनता का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान लाठी पशुचिकित्साधिकारी डाॅ. नदीम, भादरिया पशुचिकित्साधिकारी डाॅ. लोकेश कुमार, डाॅ. अंकित पांडे, डाॅ. जितेन्द्र तंवर, पशुधन निरिक्षक मिथिलेश कुमार, देवीशंकर, जयप्रकाश, पशु परिचर ओमप्रकाश विश्नोई, गिरधरसिंह भाटी, गोरक्षक गोपालसिंह भाटी, विकास विश्नोई सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

वंदे गंगा अभियान: निजी क्षेत्र की भागीदारी पर जोर

राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएसआर कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण में जनभागीदारी और सीएसआर सहयोग को बढ़ावा देना था। कार्यशाला में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी की उपस्थिति रही। जिला स्तरीय अधिकारियों, प्रमुख सीएसआर कंपनियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक संतोष कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत पारंपरिक जल संरक्षण संरचनाओं का पुनरुद्धार किया जा रहा है।

कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य अभियान के स्वीकृत कार्यों में गैप फंडिंग के लिए जनसहयोग एवं सीएसआर सहयोग प्राप्त करना था। भूजल वैज्ञानिक डॉ. नारायणदास ईणखिया ने सीएसआर, क्राउड फंडिंग से जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण पर जानकारी दी। विधायक भाटी ने मरुस्थलीय जैसलमेर में जल संरक्षण को भविष्य की जिम्मेदारी बताया और सीएसआर कंपनियों से स्थायी जल संरक्षण में सहयोग का आह्वान किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें