29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर, May 29, 2026

Nachna news : video बेटे की तरह देखभाल कर नौ माह पालन पोषण के बाद हिरण के बच्चे को वन विभाग को सौंपा

शुक्रवार को वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और हिरण शावक को अपने संरक्षण में लिया। वन विभाग टीम शावक को सुरक्षित संरक्षण के लिए रामदेवरा लेकर रवाना हुई। ग्रामीणों ने खेतसिंह परिवार के जीव प्रेम और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

nachan jaisalmer news photo

वन विभाग की टीम को हिरण का बच्चा देते किसान खेत सिंह नाचना

नाचना. क्षेत्र के सतारू फांटा स्थित चक 8 एनएलडी पुंज राजसिंहपुरा में किसान खेतसिंह के खेत पर नौ माह पहले जंगली कुत्तों ने हिरण के दो माह के शावक पर हमला कर दिया था। उस दौरान खेतसिंह के परिवार ने शावक को बचाकर सुरक्षित अपने पास रखा और उसका पालन-पोषण किया।

जीव प्रेमी धर्मेंद्र पूनिया ने बताया कि खेतसिंह के परिवार ने हिरण शावक की बेटे समान देखभाल की। परिवार सुबह-शाम देसी घी का चूरमा बनाकर शावक को खिलाता रहा। लगातार देखभाल और संरक्षण से शावक पूरी तरह स्वस्थ हो गया। परिवार ने बाद में वन विभाग को सूचना दी। शुक्रवार को वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और हिरण शावक को अपने संरक्षण में लिया। वन विभाग टीम शावक को सुरक्षित संरक्षण के लिए रामदेवरा लेकर रवाना हुई। ग्रामीणों ने खेतसिंह परिवार के जीव प्रेम और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

ग्रामीणों संग पंचायत प्रशासक उतरे कुंड सफाई में, निकाला जमा मलबा

लाठी कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में आधा दर्जन से अधिक पशुकुंड और खेलियां मौजूद हैं, लेकिन लंबे समय से सफाई अभाव के कारण इनकी स्थिति बदहाल बनी हुई है। कुंडों के आसपास फैली गंदगी, जलभराव और जमा कचरे के कारण पशु भी इन जलस्रोतों का उपयोग नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और घटते जलस्तर से पानी समस्या गंभीर होती जा रही है। गर्मी दिनों में पशुओं को पीने पानी और लोगों को निस्तारी के लिए भटकना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार मांग उठने पर जलदाय विभाग समय-समय पर सफाई अभियान चलाता है, लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। नियमित देखरेख अभाव में पशुकुंड दोबारा गंदगी और मलबे से भर जाते हैं। शुक्रवार को ग्राम पंचायत लाठी प्रशासक महेंद्र चावला ने ग्रामीणों के सहयोग से पशु चिकित्सालय आगे स्थित पशुकुंड में सफाई अभियान चलाया। पंचायत टीम, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कुंड में उतरकर जमा कचरा और मलबा बाहर निकाला। करीब दो घंटे तक चले अभियान दौरान पशुकुंड पूरी तरह साफ नजर आया। सफाई अभियान दौरान निवर्तमान उपसरपंच भारस खां, बलवीरसिंह, हकिम खां, पुखराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पशुकुंडों की नियमित सफाई और रखरखाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

सड़क के किनारे मार्ग पर ही लगा दिया विद्युत पोल

पोकरण कस्बे के जोधनगर में पालीवाल छात्रावास जाने वाले मार्ग पर सड़क के बिल्कुल किनारे पर एक विद्युत पोल लगा दिया है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। पूर्व में लगे विद्युत पोल को हटाने के लिए यहां नया पोल लगाया गया था। डिस्कॉम के कार्मिकों की ओर से इस पोल को पहले से आगे लेते हुए बिल्कुल सड़क पर ही लगा दिया गया है, जिससे यह मार्ग पर आ गया है और सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इसके साथ ही रात में पर्याप्त रोशनी के अभाव में यहां किसी वाहन के टकरा जाने से किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें