
मनुष्य अगर सही ढंग से मेहनत लगन से काम करें तो उसकी नि:शक्तता कहीं भी उसकी सफलता में बाधा नहीं बनती है। यह कहना है 24 इंच की ऊंचाई वाले गुजरात के जामनगर में रहने वाले कृष्ण कटारिया का।
महज 2 फुट की ऊंचाई वाले कृष्ण कटारिया ने रविवार को रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए और देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा-अर्चना की। उन्होंने पवित्र राम सरोवर तालाब, परचा बावड़ी, झूला पालना सहित अन्य स्थानों का घूम कर भ्रमण भी किया। बहुत ही कम ऊंचाई के कारण वह अन्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना रहा। लोगों ने उनके साथ फोटो सेल्फी भी खिंचवाई। उन्होंने बताया कि नकारात्मक बातों को दर किनार करते हुए मेहनत और लगन से अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास किया। वह आज गुजरात के विभिन्न स्टेज कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर सभी लोगों का दिल जीत रहा है। वह छोटे-छोटे नाटकों में टीवी शो नाटक में अपनी प्रतिभा से सबको मोहित भी कर रहा है और अपनी अथक मेहनत से खुद की कमाई करके अपना जीवन जी रहा है। उन्होंने हा कि यदि किसी व्यक्ति में नि:शक्तता या कमजोरी है तो उसको हीन भावना से नहीं देखे। उन्होंने कहा कि बाबा से अरदास मांगी है। मन्नत पूरी होने पर अगली बार पुन: बाबा की पावन नगरी रामदेवरा आकर बाबा की समाधि के दर्शन करेंगे।
Published on:
08 Mar 2026 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
