
जयपुर. नगर निगम ने नेहरू बाजार में बरामदा बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए बरामदे के नीचे नाले से बड़ी दीवार का निर्माण किया जा रहा है। अगले माह में बरामदा बनकर तैयार हो जाएगा। नगर निगम बरामदा बनाने पर करीब 15 लाख रुपए खर्च कर रहा है।
सबसे पहले नाले की दीवार बनाने के बाद उसे ढंकने के लिए छत डाली जाएगी, इसके साथ ही खंभे बनाए जाएंगे। फिर बरामदा तैयार किया जाएगा। बाजार में गत 28 दिसंबर की रात को बरामदा भरभरा कर गिर पड़ा था। उसी दिन निगम ने तीन दुकानों सहित एक टॉयलेट और सीढ़ी के बाहर का बरामदा जेसीबी से गिराया था। उस समय कुछ मलबा उठा लिया गया, लेकिन बाकी को वहीं छोड़ दिया। पास की दुकान के बाहर बरामदे का एक खंभा भी तोड़ दिया गया था। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश था। अब निगम ने बरामदा निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
Published on:
27 Jan 2026 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
