10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं के संवाद कार्यक्रम में आत्मविश्वास पर हुई चर्चा, राइडर रेनू शर्मा ने कई राज्यों की यात्राओं का अनुभव किया साझा

वैशाली नगर में महिलाओं के लिए एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। वैशाली नगर में महिलाओं के लिए एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर की महिला राइडर्स और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास, अनुभवों और चुनौतियों पर चर्चा करना था। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और एक-दूसरे को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में महिला बाइक राइडर रेनू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि यदि महिलाएं खुद पर भरोसा रखें और अपने लक्ष्य तय करें, तो वे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने अपने बाइक राइडिंग के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में शुरुआत में कई चुनौतियां आईं, लेकिन लगातार प्रयास से उन्होंने उन्हें पार किया।

रेनू शर्मा ने बताया कि वे पिछले लगभग दस वर्षों से बाइक चला रही हैं। वर्ष 2015 में उन्होंने बाइकिंग शुरू की थी। इसके बाद वे अपनी 1200 सीसी मोटरसाइकिल पर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों की लंबी यात्राएं कर चुकी हैं। अब तक वे 30 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुकी हैं। उनका कहना है कि इन यात्राओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और नए अनुभव हासिल करने का अवसर दिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच खुलकर बातचीत हुई। साथ ही कलाकार विजयलक्ष्मी राठौड़ ने कैनवास पेंटिंग सत्र का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता दिखाई। इसके अलावा कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुति और क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के अंत में रेनू शर्मा को उनके अनुभव साझा करने और महिलाओं को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया।