
IMD Rain Alert – File Photo – Patrika
Weather Update: जयपुर. राजस्थान में गर्मी से राहत के संकेत मिले हैं। 12 मार्च से तापमान में गिरावट आगएी और 14-15 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 10 डिग्री अधिक है। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि 11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हीटवेव जैसी स्थिति भी बन सकती है, जिससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि 12 मार्च से प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो सकती है। वहीं 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
Updated on:
10 Mar 2026 09:24 pm
Published on:
10 Mar 2026 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
