5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Winter Exam Rules: कड़ाके की ठंड में परीक्षा हॉल में जूते उतरवाने की सख्ती, बोर्ड अध्यक्ष के जवाब पर उठा विवाद

Shoes Allowed in Exam: एक अभ्यर्थी ने ट्वीट कर लिखा कि भयावह ठंड में जूते उतरवाए जाने से शरीर सुन्न हो जाता है और हाथ कांपने लगते हैं, जिससे उत्तर पत्रक भरना भी मुश्किल हो जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 11, 2026

RSSB Exam new Rule

RSSB परीक्षा में युवाओं को मिली सहूलियत (फोटो-पत्रिका)

RSSB Exam Guidelines: जयपुर. राजस्थान में इन दिनों घने कोहरे और तेज सर्दी के बीच आयोजित परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से जूते उतरवाने की सख्ती को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को ठंड में भी जूते उतारने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि बोर्ड के नियमों में स्पष्ट रूप से सर्दी के मौसम में जूते पहनने की अनुमति का प्रावधान है। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज से सवाल किया।

एक अभ्यर्थी ने ट्वीट कर लिखा कि भयावह ठंड में जूते उतरवाए जाने से शरीर सुन्न हो जाता है और हाथ कांपने लगते हैं, जिससे उत्तर पत्रक भरना भी मुश्किल हो जाता है। इस पर आलोक राज ने जवाब देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन स्टाफ को बार-बार ड्रेस कोड के बारे में बताया जाता है और ज्यादातर कक्षाओं में जूते पहनने की अनुमति दी जाती है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे परीक्षा कक्ष में एडमिट कार्ड के साथ ड्रेस कोड का प्रिंटआउट भी ले जाएं और निरीक्षकों को दिखाएं, ताकि कोई संदेह न रहे।

हालांकि, इस जवाब को लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष बना हुआ है। उनका कहना है कि नियम लागू कराने की जिम्मेदारी बोर्ड और केंद्र प्रशासन की है, न कि ठंड में कांपते हुए अभ्यर्थियों की। नियमों की कॉपी सामने आने के बावजूद जमीनी स्तर पर सख्ती जारी है, जिससे परीक्षार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि बोर्ड स्पष्ट निर्देश जारी कर सभी केंद्रों पर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित करे, ताकि सर्दी में परीक्षार्थियों की सेहत और परीक्षा की निष्पक्षता दोनों सुरक्षित रह सकें।