13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026: अभ्यर्थियों को आवेदन वापस लेने का मौका, 18 अप्रैल को होगी परीक्षा

agriculture supervisor recruitment 202: 13 से 15 मार्च तक Withdraw की सुविधा, राजस्थान के 38 जिलों में आयोजित होगी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 13, 2026

Rajasthan agriculture supervisor exam: जयपुर. राजस्थान में आयोजित होने वाली कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा–2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है लेकिन किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन वापस लेने (Withdraw) का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी 13 मार्च से 15 मार्च 2026 तक निर्धारित अवधि के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से वापस ले सकते हैं।

भर्ती से संबंधित आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आवेदन वापस लेने की यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और तय समयसीमा के बाद किसी भी प्रकार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं, कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के 38 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर सहित अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

भर्ती बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट और निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है।