
SIR 2026: जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) की शुरुआत के साथ ही जयपुर जिले में मतदाता सूची सुधार का कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है। पहले ही दिन जिले में 1 लाख 21 हजार 747 परिगणना प्रपत्रों का वितरण किया गया।
संभागीय आयुक्त पूनम ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 51 और 54 का निरीक्षण कर बी.एल.ओ. और निर्वाचन अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बी.एल.ओ. को सहयोग प्रदान करें और अपनी जानकारी सटीक रूप से उपलब्ध कराएं ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य सही और समय पर हो सके।
जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों के अनुसार बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर परिगणना परिपत्र वितरित कर रहे हैं। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी भी फील्ड में सक्रिय निरीक्षण कर रहे हैं।
| विधानसभा क्षेत्र | वितरित परिगणना प्रपत्र (संख्या) |
|---|---|
| आमेर | 26,440 |
| चौमूं | 11,440 |
| सांगानेर | 10,691 |
| विद्याधर नगर | 8,681 |
| झोटवाड़ा | 8,093 |
| फुलेरा | 7,882 |
| बस्सी | 5,915 |
| जमवारामगढ़ | 5,464 |
| बगरू | 5,559 |
| हवामहल | 5,341 |
| दूदू | 4,319 |
| चाकसू | 4,203 |
| आदर्श नगर | 3,674 |
| शाहपुरा | 3,665 |
| मालवीय नगर | 3,450 |
| सिविल लाइंस | 3,508 |
| किशनपोल | 3,422 |
Updated on:
04 Nov 2025 11:06 pm
Published on:
04 Nov 2025 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

