
CM Bhajanlal Sharma (Patrika Photo)
Gram Utthan Camp: जयपुर. प्रदेशभर में ग्राम उत्थान शिविरों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर किसानों और पशुपालकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय शिविरों में 12 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।
ग्राम उत्थान शिविरों के पहले दिन 23 जनवरी को प्रदेशभर में 366 शिविर आयोजित हुए, जिनमें 2 लाख 11 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की। वहीं दूसरे दिन 24 जनवरी को 321 शिविर लगाए गए। इस तरह दो दिनों में कुल 687 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रथम चरण में शिविरों का आयोजन 25 और 31 जनवरी को किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में 1 फरवरी और 5 से 9 फरवरी तक शिविर आयोजित होंगे। ये शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं।
Published on:
25 Jan 2026 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
