14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Solar Scheme: पीएम सूर्यघर योजना में राजस्थान की रफ्तार तेज, इस साल रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन दोगुना करने का लक्ष्य

Rajasthan Solar Energy: बैंकों की भागीदारी से चमकेगा सोलर मिशन, आसान ऋण प्रक्रिया पर डिस्कॉम्स का जोर। हर घर सोलर की ओर कदम: प्रदेश में 1.42 लाख से अधिक संयंत्र, अब नई ऊर्जा क्रांति की तैयारी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 13, 2026

PM Surya Ghar Yojana: जयपुर. प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आमजन को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित पीएम सूर्य घर योजना के तहत इस वर्ष रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया है। डिस्कॉम्स की चेयरमैन आरती डोगरा ने बैंकर्स से आवेदकों को सरल और त्वरित ऋण उपलब्ध कराने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया है।

जयपुर स्थित विद्युत भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान देश का पांचवां अग्रणी राज्य बन चुका है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 42 हजार से अधिक रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वर्तमान में हर महीने औसतन 14 हजार इंस्टॉलेशन हो रहे हैं, जिन्हें बढ़ाकर दोगुना करने की रणनीति बनाई गई है।

📊 पूरी योजना एक नजर में – पीएम सूर्य घर रूफटॉप सोलर योजना

क्रमांकबिंदुविवरण
1वार्षिक लक्ष्यइस वर्ष रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन को दोगुना करने का लक्ष्य
2कुल उपलब्धिप्रदेश में 1.42 लाख से अधिक सोलर संयंत्र स्थापित
3मासिक प्रगतिप्रतिमाह औसतन 14 हजार नए इंस्टॉलेशन
4बैंक सहयोगबैंकर्स से सरल व त्वरित ऋण प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आग्रह
5बैंक भागीदारीयोजना पोर्टल से 30 बैंक जुड़े
6ऋण सुविधापरियोजना लागत का 90% तक लोन उपलब्ध
7ब्याज दरकेवल 6% वार्षिक ब्याज दर पर ऋण
8सर्वाधिक आवेदनभारतीय स्टेट बैंक में 47% आवेदक
9निगरानी व्यवस्थाजिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी में नियमित समीक्षा
10प्रमुख लाभस्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा, बिजली बिल में बचत व पर्यावरण संरक्षण

बैठक में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा अधिकृत बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। योजना के पोर्टल पर 30 बैंकों को जोड़ा गया है, जिससे ऋण प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो सके। चेयरमैन ने निर्देश दिए कि अनावश्यक दस्तावेज, गारंटर चेक या जटिल प्रक्रियाओं के कारण आवेदकों को परेशान न किया जाए।

आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 47 प्रतिशत आवेदक भारतीय स्टेट बैंक से ऋण लेते हैं। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा राजस्थान ग्रामीण बैंक का स्थान है। परियोजना लागत का 90 प्रतिशत तक ऋण 6 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने अधीक्षण अभियंताओं को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों में भी आसान ऋण प्रक्रिया सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैंक प्रतिनिधियों ने इंस्टॉलेशन बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल बिजली बिल में कमी आएगी बल्कि हर घर को स्वच्छ ऊर्जा मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।