
वंदे भारत ट्रेन। फोटो: पत्रिका
Travel Alert: जयपुर. गुलाबी नगरी से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कम यात्रीभार और परिचालन कारणों के चलते रेलवे ने जयपुर से उदयपुर रूट पर चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को 14 फरवरी से बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद नियमित यात्रियों, पर्यटकों और व्यापारिक सफर करने वालों को वैकल्पिक ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से इस रूट पर अपेक्षा के अनुरूप यात्री संख्या नहीं मिल पा रही थी। सामान्य दिनों में सीटों की बुकिंग आधी से भी कम रह रही थी, जिससे ट्रेन का संचालन घाटे का सौदा साबित हो रहा था। इसी वजह से पहले फेरे घटाए गए, लेकिन स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ। अंततः रेलवे ने संचालन स्थगित करने का फैसला लिया।
यह वंदेभारत ट्रेन जयपुर से होकर उदयपुर तक तेज, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को सफर का बेहतर विकल्प देती थी। कम समय में गंतव्य तक पहुंचने की वजह से यह ट्रेन पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय थी। खासकर वीकेंड और छुट्टियों के दौरान ट्रेन में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती थी। हालांकि सामान्य दिनों में सीटें खाली रहने लगीं, जिससे रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।
ट्रेन बंद होने की खबर से दैनिक यात्रियों में निराशा है। कई यात्रियों का कहना है कि वंदेभारत से सफर समय कम हो जाता था और सुविधाएं भी बेहतर मिलती थीं। अब उन्हें एक्सप्रेस या पैसेंजर ट्रेनों में लंबा सफर करना पड़ेगा। त्योहारों और पर्यटन सीजन में भीड़ बढ़ने की संभावना के बीच यह फैसला यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
फिलहाल 14 फरवरी से इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी लेकर ही टिकट बुक करें।
Updated on:
13 Feb 2026 03:10 pm
Published on:
13 Feb 2026 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
