
default
जयपुर. वेलेंटाइन डे यानी प्यार के इजहार के दिन को समाज के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ते हुए राजकीय नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शुक्रवार को अनोखा संदेश दिया। राजस्थान पत्रिका के ‘नशा मुक्ति महासंग्राम’ अभियान के तहत कॉलेज परिसर में दिल की आकृति बनाकर मानव श्रृंखला तैयार की गई। प्राचार्य डॉ. जोगेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।
छात्र-छात्राओं ने कहा कि सच्चा प्रेम सिर्फ व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने में भी झलकता है। दिल की आकृति ने यह संदेश दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो बदलाव की शुरुआत यहीं से हो सकती है। आयोजन ने युवाओं के उत्साह और सामाजिक सरोकार के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी उजागर किया।
Published on:
14 Feb 2026 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
