
फोटो - AI
Union Budget 2026 : केंद्रीय बजट 2026–27 में सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी स्ट्रक्चर को सख्त करते हुए इसे 28 फीसदी से बढ़ाकर अधिकतम 40 फीसदी किए जाने से तंबाकू महंगा होगा। नए बजट में पहले लागू 28 फीसदी जीएसटी व सेस के स्थान पर अब 40 फीसदी तक जीएसटी, सिगरेट की लंबाई के आधार पर प्रति स्टिक अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और संबंधित सेस लगाया गया है। इससे सिगरेट और तंबाकू उत्पाद महंगे होंगे और उपभोग में कमी आएगी।
राजस्थान स्टेट ईएनटी एसोसिएशन के अनुसार इस कदम से तंबाकू उपभोग हतोत्साहित होगा और इससे होने वाली मौतों में कमी आएगी।
एसोसिएशन के सचिव एवं सवाई मानसिंह चिकित्सालय, जयपुर के कान-नाक-गला विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि राजस्थान सहित पूरे देश में तंबाकू और सिगरेट के सेवन से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की असमय मौत हो जाती है।
प्रदेश में तंबाकू जनित बीमारियों से प्रतिवर्ष 77 हजार से अधिक लोगों की जान जाती है। देशभर में यह आंकड़ा करीब 13.5 से 14 लाख और विश्व स्तर पर लगभग 80 लाख है।
ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे के अनुसार राजस्थान में 24.7 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। इनमें 13.2 प्रतिशत धूम्रपान करने वाले हैं, जिनमें 22 प्रतिशत पुरुष और 3.7 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। वहीं 14.1 प्रतिशत लोग चबाने वाले तंबाकू उत्पादों का उपयोग करते हैं, जिसमें 22 प्रतिशत पुरुष और 5.8 प्रतिशत महिलाएं हैं।
चिंताजनक तथ्य यह भी है कि प्रदेश में प्रतिदिन 300 से अधिक और देश में 5500 बच्चे तंबाकू का सेवन शुरू कर रहे हैं।
Updated on:
02 Feb 2026 08:08 am
Published on:
02 Feb 2026 08:07 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Budget 2026
