29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, May 10, 2026

सड़क हादसे में पिता को खोने वाले मासूम के चेहरे पर यातायात पुलिस लाई मुस्कान

सड़क हादसे में अपने पिता को खो चुके एक मासूम बच्चे का जन्मदिन यातायात थाना पुलिस ने परिवार की तरह मनाकर उसे खुशियों से भर दिया।

photo social media

photo social media

अलवर। राजस्थान में अलवर में इंसानियत और संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब अलवर के कान्वेंट स्कूल के बच्चों को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया।

सड़क दुर्घटना में हुई थी पिता की मृत्यु

इस दौरान यातायात थाना प्रभारी संजय शर्मा को एक बच्चे ने जानकारी दी कि उसके पिताजी की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी जब उसकी उम्र चार महीने की थी। उसका कल जन्मदिन भी है। सड़क हादसे में अपने पिता को खो चुके एक मासूम बच्चे का जन्मदिन यातायात थाना पुलिस ने परिवार की तरह मनाकर उसे खुशियों से भर दिया।

आठवीं कक्षा में पढऩे वाले भव्य के पिता की कुछ वर्षों पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लेकिन बच्चे के जीवन के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए यातायात थाना पुलिस आगे आई। थाना परिसर में संजय शर्मा यातायात प्रभारी द्वारा बाजार से केक और उपहार मंगाकर बेहद आत्मीय माहौल के बीच केक काटा गया और पुलिसकर्मियों ने तालियों के साथ बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस समाज के हर दुख-सुख में साथ

शर्मा ने बताया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर दुख-सुख में साथ खड़ी रहना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ भव्य का जन्मदिन मनाया गया ताकि वह खुद को अकेला महसूस न करे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चे को उपहार भेंट किए और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें