
जयपुर. टोंक रोड और सांगानेरी गेट से आने वाले वाहन किशनपोल में अजमेरी गेट से प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने अजमेरी गेट के सामने न सिर्फ सिग्नल बंद किया है, बल्कि वाहनों के आने-जाने पर भी स्थायी रोक लगाने की पूरी तैयारी कर ली है।
संक्रांति पर्व के बाद संभवत: इसेे लागू कर दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों 3 से 5 किलोमीटर तक का चक्कर लगाकर किशनपोल और इंदिरा बाजार पहुंचना पड़ेगा।इससे ईंधन और समय गंवाना पड़ेगा। यातायात पुलिस गत 20 दिसंबर से इसका ट्रायल कर रही है, अब इसे स्थायी करेगी।
टोंक रोड से आने वाले वाहन किशनपोल बाजार व इंदिरा बाजार में जाने के लिए अजमेरी गेट से पहले अशोक मार्ग व सरस्वती मार्ग से होते हुए एमआइ रोड से प्रवेश करेंगे। वहीं सांगानेरी गेट की ओर से आने वाले वाले वाहन न्यू गेट से प्रवेश कर नेहरू बाजार या चौड़ा रास्ता से होकर किशनपोल बाजार में जाएंगे। पुलिस ने भले ही इस व्यवस्था से जाम के समाधान होने का दावा किया है, लेकिन हकीकत में वाहन चालकों को 2 मिनट का रास्ता तय करने के लिए 15 मिनट से आधा घंटा तक का समय खराब करना पड़ेगा।
वाहन चालक राकेश ने बताया कि उसे किशनपोल बाजार जाना था। इसके लिए उसे चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार होकर जाना पड़ा। इसके ना केवल समय खराब हुआ बल्कि पेट्रोल भी खर्च हुआ। उधर, व्यापारी इस व्यवस्था के विरोध में है। व्यापारियों का तर्क है कि इससे व्यापार प्रभावित होगा। लोग बाजार में आने से बचेगे। किशनपोल बाजार में आने वाले वाहन एमआइ रोड की ओर से ही आएंगे, अब यादगार की ओर से नहीं आ पाएंगे।
किशनपोल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष खूंटेटा ने बताया कि बाजार में वन—वे करने को लेकर डीसीपी से मिले, तब अजमेरी गेट के सामने ट्रैफिक लाइट बंद करने की जानकारी दी। इन्होंने न कोई जानकारी दी और न ही यातायात की नई व्यवस्था को लेकर मौके पर कोई सूचना बोर्ड या संकेतक लगाए हैं। वन-वे से व्यापार चौपट हो जाएगा। इंदिरा बाजार व्यापार मंडल महामंत्री मनीष गुलाटी ने बताया कि डीसीपी ने अजमेरी गेट के सामने ट्रैफिक लाइट को बंद करने के लिए कहा है, इससे हमारा व्यापार प्रभावित हो जाएगा।
स्थायी करेंगे
हमने बीस दिन इसका ट्रायल किया है। जो सफल रहा है। सुगम यातायात के लिए इसे स्थायी करेंगे।
सुमित मेहरड़ा, डीसीपी ट्रैफिक
Updated on:
14 Jan 2026 05:15 pm
Published on:
14 Jan 2026 05:14 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
