7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Solar Energy: पीएम कुसुम योजना में राजस्थान ने रचा इतिहास, 3000 मेगावाट सौर क्षमता हासिल

किसान बने ‘ऊर्जादाता’, दिन में बिजली और सोलर पम्प से आत्मनिर्भरता की ओर प्रदेश। अक्षय ऊर्जा में राजस्थान देश का नंबर वन, मुख्यमंत्री ने किसानों और डिस्कॉम्स को दी बधाई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 07, 2026

PM Kusum Yojana: जयपुर. प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत राजस्थान ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 3 हजार मेगावाट सौर क्षमता अर्जित कर देश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान सरकार के विजन के चलते प्रदेश का किसान अब केवल ‘अन्नदाता’ ही नहीं बल्कि ‘ऊर्जादाता’ भी बन रहा है।


उन्होंने बताया कि योजना के कम्पोनेन्ट ए और सी के अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना से किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिला है, वहीं 22 जिलों में दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इससे सिंचाई कार्य आसान हुआ है और कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो रही है।

कम्पोनेन्ट बी के तहत सोलर पम्पसेट पर अनुदान देकर किसानों को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए किसानों, ऊर्जा विभाग और डिस्कॉम्स के कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य ‘समृद्ध किसान और खुशहाल राजस्थान’ के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग