9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Highway: चमचमाएगा चौमूं-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे, करोड़ों रुपए का है प्रोजेक्ट, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

चौमूं–अजीतगढ़ स्टेट हाईवे संख्या 37 के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से जर्जर सड़क को सुदृढ़ कर यातायात व्यवस्था बेहतर की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Chomu-Ajitgarh State Highway

एआई तस्वीर

शाहपुरा/राड़ावास। स्टेट हाईवे संख्या 37 (चौमूं-अजीतगढ़ वाया सामोद, धवली एवं राड़ावास) के नवीनीकरण की निविदा के अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से इस स्टेट हाईवे का नवीनीकरण किया जाएगा। विधायक मनीष यादव ने बताया कि चौमूं-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे अमरसरवाटी क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिस पर प्रतिदिन भारी यातायात रहता है।

स्टेट हाईवे चौमूं से अजीतगढ़ वाया सामोद, धवली एवं राड़ावास होते हुए जयपुर को नीमकाथाना, उदयपुरवाटी, पिलानी एवं झुंझुनूं से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर भारी वाहनों, औद्योगिक परिवहन तथा स्थानीय यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। अधिकांश स्थानों पर सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। इसलिए स्टेट हाईवे संख्या 37 (चौमूं–अजीतगढ़–शाहपुरा टू-लेन बीओटी रोड) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाना आवश्यक है।

निविदा के अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू

सरकार के अनुसार निविदा अनुमोदन की प्रक्रिया जारी है तथा कार्य के लिए ऋण स्वीकृति भी प्रक्रियाधीन है। ऋण स्वीकृत होने के बाद छह माह के भीतर सड़क के नवीनीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि विधायक मनीष यादव ने इस महत्वपूर्ण सड़क के नवीनीकरण का मुद्दा विशेष उल्लेख प्रस्ताव संख्या 295 एवं प्रश्न के माध्यम से सदन में उठाया था, जिसके बाद सरकार ने इसकी आवश्यकता को स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

शाहपुरा-अजीतगढ़ एवं चौमूं-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे पर बढ़ते यातायात दबाव से हो रही समस्याओं को लेकर पत्रिका ने समाचार प्रकाशित कर मुद्दा उठाया था। इसके बाद विधायक ने भी इसे विधानसभा में प्रमुखता से रखा। अब सरकार ने चौमूं-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे के नवीनीकरण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।