17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat-Vistaar : देश के किसानों के लिए बड़ा तो​हफा, जयपुर में आज लांच होगा ‘भारत‑VISTAAR’

Bharat-Vistaar : देश के किसानों को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 17 फरवरी को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान (श्याम), दुर्गापुरा जयपुर में बड़ा तो​हफा देंगे। यह तोहफा कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Shivraj Singh Chauhan Rajasthan and Country farmers a big gift Jaipur today launched Bharat Vistaar

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो

Bharat-Vistaar : कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘भारत विस्तार (BharatVistaar)’ का शुभारंभ राज्य कृषि प्रबंध संस्थान (श्याम), दुर्गापुरा में आज मंगलवार, 17 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित ‘भारत विस्तार’ एक बहुभाषी, एआई-आधारित संवादात्मक परामर्श प्रणाली है, जो देश के किसानों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कृषि संबंधी समग्र सेवाएं उपलब्ध कराएगी। यह पहल कृषि क्षेत्र में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के रूप में विकसित की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों की उत्पादकता बढ़ाना, लागत कम करना और जोखिम को न्यूनतम करना है।

एकीकृत डिजिटल समाधान: एक प्लेटफॉर्म, अनेक सुविधाएं

‘भारत विस्तार’ प्रणाली को एग्रीस्टेक तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संसाधनों के साथ एकीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त यह विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य कृषि योजनाओं, भारतीय मौसम विभाग (IMD), मंडी मूल्यों एवं राज्य स्तरीय डिजिटल प्रणालियों से जुड़कर किसानों को एक ही स्थान पर सटीक एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करेगा।

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल आधारित वैज्ञानिक परामर्श, रीयल-टाइम मंडी मूल्य, मौसम पूर्वानुमान, कृषि ऋण एवं बीमा जानकारी, सरकारी योजनाओं की पात्रता व आवेदन मार्गदर्शन जैसी सेवाएँ सरल एवं सुलभ रूप में प्राप्त होंगी।

‘भारत विस्तार’ के शुभारंभ के साथ ही भारत ने कृषि क्षेत्र में एआई आधारित नवाचार की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है। यह पहल डिजिटल इंडिया के विजन को ग्रामीण भारत तक सशक्त रूप में पहुँचाने की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगी।