17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 बहनों के इकलौते भाई की मौत, जयपुर-दिल्ली सड़क हादसे में छीनी परिवार की खुशियां, मचा कोहराम

Pickup Hit Bike Rider Died: जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर मलपुरा के पास पिकअप की टक्कर से नौ बहनों के इकलौते भाई विजय नाथ की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

less than 1 minute read
Google source verification
Hospital Image

अस्पताल में भर्ती घायल बहनों की फोटो: पत्रिका

Jaipur-Delhi HIghway Accident: जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मलपुरा के पास पिकअप और बाइक की भिड़ंत में नौ बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार विजय नाथ अपनी दो बहनों माया और सैलोनी के साथ बाइक पर सवार होकर कोटपूतली की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। तीनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय नाथ को मृत घोषित कर दिया।

बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

ट्रोमा वार्ड के नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना के अनुसार हादसे में घायल माया और सैलोनी की हालत भी गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है।

विजय नाथ अपने परिवार में नौ बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।